चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद किस नेता ने क्या कहा, पढ़ें - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 20 February 2024

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद किस नेता ने क्या कहा, पढ़ें

नई दिल्ली: विपक्ष के कुछ प्रमुख दलों ने परिणाम को द्वारा पलटे जाने का स्वागत करते हुए मंगलवार को कहा कि देश की सबसे बड़ी अदालत ने लोकतंत्र को निरंकुश भारतीय जनता पाटी के जबड़े से बचाया है। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को चंडीगढ़ महापौर चुनाव के परिणाम को पलटते हुए आम आदमी पार्टी (आप)-कांग्रेस गठबंधन के पराजित उम्मीदवार कुलदीप कुमार को शहर का नया महापौर घोषित किया। न्यायालय ने 30 जनवरी के चुनाव के संचालन में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद, निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ कदाचार के लिए मुकदमा चलाने का भी आदेश दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव में धांधली के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह तो सिर्फ एक मोहरा थे। खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, उच्चतम न्यायालय ने लोकतंत्र को निरंकुश भाजपा के जबड़े से बचाया है। भाजपा चुनावी हेरफेर का सहारा लेती है। चंडीगढ़ महापौर चुनाव में संस्थागत रूप से नुकसान पहुंचाने का प्रयास मोदी-शाह की लोकतंत्र को कुचलने की कुटिल साजिश का एक छोटा सा हिस्सा मात्र है।उन्होंने दावा किया, सभी भारतीय नागरिकों को हमारे संविधान पर इस हमले का सामूहिक रूप से मुकाबला करना चाहिए। कभी नहीं भूलें। 2024 के लोकसभा चुनाव में हमारा लोकतंत्र चौराहे पर होगा! राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ महापौर के चुनाव में जो कुछ हुआ है उसके पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, लोकतंत्र की हत्या की भाजपाई साजिश में मसीह सिर्फ मोहरा है, पीछे मोदी का चेहरा है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी 'एक्स' पर एक पोस्ट कर कहा, ''चंडीगढ़ महापौर के चुनाव पर माननीय उच्चतम न्यायालय का निर्णय भारतीय लोकतंत्र को बचाने में बहुत मददगार साबित होगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से एक दिखावा थी, जो इस ऐतिहासिक फैसले से विधिवत उजागर हो गई है।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, यह जो साहब विदेश में जाकर मदर ऑफ डेमोक्रेसी (लोकतंत्र की जननी) की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उन्हीं के मोहरे ने कैमरे के सामने लोकतंत्र की हत्या की है। आज उच्चतम न्यायालय ने भारत में मर्डर ऑफ़ डेमोक्रेसी (लोकतंत्र की हत्या) को रोका है। अब जनता जनार्दन प्रधानमंत्री मोदी की सत्ता की भूख पर रोक लगाएगी।आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ महापौर चुनाव मामले में उच्चतम न्यायालय का फैसला विपक्षी गठबंधन इंडिया के लिए बहुत बड़ी जीत है। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि न्यायालय के आदेश ने भाजपा को बेनकाब कर दिया है और उसे आईना दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के नेताओं में थोड़ी भी शर्म बची है तो उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।


from https://ift.tt/5KdGE3z

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad