Siemens और Dabur India सहित गुरुवार को इन शेयरों में दिख रहे तेजी के संकेत, दांव लगाने पर होगा फायदा - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 14 February 2024

Siemens और Dabur India सहित गुरुवार को इन शेयरों में दिख रहे तेजी के संकेत, दांव लगाने पर होगा फायदा

नई दिल्‍ली: विदेशी बाजारों में मिले-जुले रुझानों के बीच बुधवार को निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में लिवाली की। इससे में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्‍स 267.64 अंक यानी 0.37 फीसदी चढ़कर 71822.83 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 71938.59 अंक के ऊंचे और 70809.84 अंक के निचले स्तर को छुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 96.80 अंक यानी 0.45 फीसदी बढ़कर 21840.05 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में सबसे ज्‍यादा 4.24 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, पावरग्रिड, आईटीसी और नेस्ले इंडिया भी लाभ में रहीं। एक दिन पहले ही 20 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई पर 1.15 फीसदी चढ़कर 2,962.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसके उलट टेक महिंद्रा, सन फार्मा, टीसीएस, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट रही।

इन शेयरों में दिख रही तेजी

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Rainbow Children's Medicare, Vedant Fashions, Siemens, Dabur India, SBI Card और India Energy Exchange पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने IRB Infrastructure Developers, Indian Bank, Rites, NBCC, SterlingWilson Solar और New India Assurance के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें SBI, Maruti Suzuki, Bajaj Auto, RIl और Apollo Hospital शामिल हैं। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव

जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें Paytm, Orient Electric, Polyplex Corporation, Sumitomo Chemical India और HDFC Bank शामिल हैं।


from https://ift.tt/lTcGCRH

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad