ताजमहल घूमने आयी 65 साल की महिला पर्यटक की मौत, सीने में उठा था दर्द - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 19 March 2024

ताजमहल घूमने आयी 65 साल की महिला पर्यटक की मौत, सीने में उठा था दर्द

सुनील साकेत, आगरा: ताजमहल घूमने आयी 65 साल की महिला पर्यटक की मंगलवार शाम को मौत हो गई। महिला के सीने में अचानक दर्द उठा और गिर पड़ी। आनन-फानन में महिला को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। एंबुलेंस में ही चिकित्सकों ने उन्हें चेक किया। तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था। 65 साल की बुुजुर्ग महिला अपने परिजनों के साथ ताजमहल भ्रमण पर आयी थी।हरियाणा के जिला सिरसा की रहने वाली पार्वती देवी पत्नी राम प्रताप सिंह (65) मंगलवार को अपने परिजनों के साथ ताजमहल आयी थीं। शाम को वे ताजमहल घूमने के लिए पहुंची थीं। ताजमहल पहुंचते ही गेट के पास अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। महिला जमीन में गिर पड़ी। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। साथ में आए परिजनों में चीख पुकार मच गई।

रास्ते में ही हो गई थी मौत

इधर जानकारी होते ही सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएफ, एएसआई की टीम मौके पर पहुंच गई। महिला को ताजमहल के बाहर खड़ी हुई एंबूलेंस से ले शांति मांगलिक अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को एंबूलेंस में ही चेक किया था। तब तक उसकी मौत हो गई थी। हालांकि इसके बाद भी महिला को एसएन मेडिकल कालेज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना शाम 6 बजे की बताई जा रही है।

फूल गई थी सांस

ताज सुरक्षा एसीपी सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि महिला ताजमहल के भीतर प्रवेश नहीं कर पाई थी। गेट के पास ही महिला पर्यटक की तबियत बिगड़ गई। तत्काल मेडिकल टीम महिला को नजदीकी अस्पताल में ले गई थी। चिकित्सकों ने महिला की मौत का कारण सांस फूलने और सीने में तेज दर्द होना बताया है। हर्ट अटैक भी हो सकता है। मौत की सही वजह पोस्ट मार्टम के बाद स्पष्ट हो पाएगी। सीएमओ रात में ही महिला के पोस्ट मार्टम करवाने की बात कह रहे हैं।


from https://ift.tt/PGhwvst

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad