पैरालंपियन देवेंद्र झाझरिया लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, बीजेपी ने मौजूदा सांसद का टिकट काट सीट से बनाया प्रत्याशी - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 2 March 2024

पैरालंपियन देवेंद्र झाझरिया लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, बीजेपी ने मौजूदा सांसद का टिकट काट सीट से बनाया प्रत्याशी

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 25 सीटों वाले राजस्थान के लिए 15 उम्मीदवार शामिल हैं। पहली लिस्ट के अनुसार, राजस्थान में पांच लोकसभा सदस्यों को इस बार टिकट से वंचित कर दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला जहां कोटा से चुनाव लड़ेंगे, वहीं बीजेपी ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए दो नेताओं को भी टिकट दिया है। बीजेपी ने ज्योति मिर्धा को नागौर से टिकट दिया है, जबकि महेंद्रजीत सिंह मालवीय डूंगरपुर-बांसवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे।ज्योति मिर्धा बीते साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुईं थीं, जबकि मालवीय कुछ दिन पहले ही कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे। इस बीच, बीजेपी ने कनकमल कटारा सहित पांच मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है। कटारा की जगह बांसवाड़ा (एससी) में मालवीय को लाया गया है।

चूरू से पैरालंपियन देवेंद्र झाझरिया को मौका

भरतपुर (एससी) से रंजीता कोली की जगह रामस्वरूप कोली को टिकट दिया गया है, चूरू से राहुल कस्वां का टिकट काटकर पैरालंपियन देवेंद्र झाझरिया को दिया गया है। बता दें, देवेंद्र झाझरिया दो बार पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

जालौर-सिरोही से देवजी पटेल की जगह लुंबाराम प्रत्याशी

वहीं जालौर-सिरोही से देवजी पटेल की जगह लुंबाराम चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। उदयपुर (एसटी) रिजर्व सीट पर मन्नालाल रावत ने अर्जुनलाल मीणा की जगह ली है। बता दें, साल 2014 में बीजेपी ने राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2019 में बीजेपी ने गठबंधन के तहत नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के हनुमान बेनीवाल के लिए छोड़ दी थी, जहां बेनीवाल ने जीत हासिल की, वहीं, बीजेपी ने बाकी 24 सीटें जीती।यहां देखिए उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट


from https://ift.tt/PACwdIt

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad