मनीष सिंह, नोएडा: 18वीं लोकसभा चुनाव का राजनीतिक अखाड़ा सज चुका है। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। यहां पर लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों के अपने दावे हैं। वहीं भाजपा ने वर्तमान सांसद डॉ. महेश शर्मा के जरिए जीत का हैट्रिक लगाने की रणनीति तय की है। इंडिया गठबंधन में यह सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई है। सपा ने भाजपा प्रत्याशी को चुनौती देने के लिए डॉ महेंद्र नागर को चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन आज बुधवार की शाम को सपा गठबंधन ने इनका टिकट काट कर उनकी जगह पर राहुल अवाना को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं बीएसपी का प्रत्याशी अभी तय होना बाकी है। नोएडा जैसे क्षेत्र के कारण लोकसभा की यह सीट कई मायनों में अहम मानी जाती है। इस सीट पर चुनाव होने में अभी मात्र 37 दिन शेष है।
पहले डॉ. महेश शर्मा को मिला था टिकट
भाजपा ने इस सीट पर डॉ. महेश शर्मा पर ही दोबारा विश्वास जताया है। उनका नाम भी पार्टी की पहली सूची में शामिल था। उनसे मुकाबले के लिए सपा ने डॉ. महेंद्र नागर को शनिवार को उम्मीदवार घोषित किया था। डॉ. महेंद्र नागर गुर्जर समाज से आते हैं। जातिगत समीकरणों की वजह से ही पार्टी नेतृत्व ने अन्य कई मजबूत उम्मीदवारों पर ध्यान देते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया था।पार्टी के अंदर से उठने लगे थे बगावती सुर
प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी के अंदर से ही विरोध के स्वर उठने लगे थे। पार्टी नेतृत्व को बताया जा रहा था कि गुर्जर समाज से होने के बावजूद डॉ महेंद्र नागर मजबूत प्रत्याशी साबित नहीं होंगे।कौन है राहुल अवाना?
सपा प्रत्याशी राहुल अवाना ने एनबीटी ऑनलाइन की टीम को अपने बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह मूल रूप से नोएडा के रहने वाले है। वह किसान पुत्र हैं। उनका गांव सेक्टर-128 स्थित असगरपुर है। उनके बाबा ओमप्रकाश अवाना तीन योजना प्रधान रहे है। उनके पिता अजीत अवाना भी प्रधान रहे है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से बीपीएड यानी बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई की है।राहुल अवाना ने बातचीत में एक खास बात की जिक्र करते हुए बताया कि सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव उन्हें अपना दीवाना कहते हैं। दीवाना नाम से संबोधित किया करते है। पार्टी मीटिंग, रैली आदि जगहों पर वह मुझे देखते ही कहते हैं देखो अखिलेश का दीवाना आ गया। इसी वजह से उन्होंने मुझे गौतमबुद्ध नगर की महत्वपूर्ण सीट का प्रत्याशी बनाया है। सपा प्रत्याशी राहुल अवाना ने आगे बताते हुए कहा कि वह करीब 14 वर्षों से लगातार उनके साथ जुड़े हुए हैं। उनके साथ वर्ष 2010 में साईकिल चलाई थी तभी से उनके साथ एक लगाव जुड़ गया।from https://ift.tt/F5z2C0s
No comments:
Post a Comment