कंगना पर पोस्ट कर बुरे फंसे एचएस अहीर और सुप्रिया श्रीनेत, चुनाव आयोग से कार्रवाई के लिए कहेगा राष्ट्रीय महिला आयोग - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 25 March 2024

कंगना पर पोस्ट कर बुरे फंसे एचएस अहीर और सुप्रिया श्रीनेत, चुनाव आयोग से कार्रवाई के लिए कहेगा राष्ट्रीय महिला आयोग

नई दिल्ली: कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद सुप्रिया श्रीनेत मुश्किल में फंसती दिख रही हैं। बीजेपी नेताओं और कंगना रनौत के पलटवार के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग भी इसे आसानी से जाने देने के मूड में नहीं हैं। NCW इसे सुप्रिया श्रीनेत के इस हरकत के खिलाफ चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग करेगा। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि वह इस संबंध में निर्वाचन आयोग से संपर्क करेंगी। सुप्रिया श्रीनेत के अलावा गुजरात के किसान कांग्रेस के नेता एच.एस. अहीर ने भी कंगना पर ओछी टिप्पणी की थी। चुनाव आयोग से होगी सुप्रिया श्रीनेत की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक्स हैंडल से लिखा कि राष्ट्रीय महिला आयोग सुप्रिया श्रीनेत और एच. एस. अहीर के अपमानजनक आचरण से स्तब्ध है। आहिर ने सोशल मीडिया पर कंगना के बारे में भद्दी और अपमानजनक टिप्पणी की। इस तरह का व्यवहार असहनीय है और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। रेखा शर्मा ने भारत के चुनाव आयुक्त को एक पत्र भेजकर उनके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। आइए सभी महिलाओं के लिए सम्मान और गरिमा बनाए रखें।रेखा शर्मा ने कंगना का किया समर्थन रेखा शर्मा ने भाजपा के सदस्य तजिंदर बग्गा की ओर से मुद्दा उठाए जाने पर ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि कंगना रनौत आप एक योद्धा और चमकता सितारा हो। असुरक्षित महसूस करने वाले लोग घटिया हरकतें करते हैं। यूं ही चमकती रहिये, मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। तजिंदर बग्गा निर्वाचन आयोग को पत्र लिख रही हूं।


from https://ift.tt/ClhAaPn

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad