नई दिल्ली: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में ने दुनियाभर में पहचान बनाई है। अंबानी परिवार अक्सर अपनी शानो-शौकत भरी जीवनशैली के लिए सुर्खियों में रहता है। लेकिन, इसी परिवार में कृषा शाह जैसे मेंबर भी जिनका नाम बहुत ज्यादा नहीं आता है। कृषा शाह जय अनमोल अंबानी की पत्नी हैं। जय अनमोल और टीना अंबानी के सबसे बड़े बेटे और मुकेश अंबानी के भतीजे हैं। कृषा शाह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पासआउट हैं। वह खुद की सोशल नेटवर्किंग कंपनी की मालकिन हैं। कृषा शाह नीलम और निकुंज शाह की सबसे छोटी संतान हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से राजनीतिक अर्थशास्त्र में डिग्री हासिल की है। फिर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से सोशल पॉलिसी और डेवलपमेंट में अपनी पढ़ाई पूरी की है। ब्रिटेन में एक्सेंचर में काम करने के बाद वह भारत लौट आई थीं। फिर उन्होंने अपनी खुद की कंपनी डायस्को की शुरुआत की। डायस्को एक सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है। COVID-19 महामारी के दौर में कृषा ने मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए #Lovenotfea कैंपेन शुरू किया था।
पिता का 2021 में हो गया था निधन
कृषा के पिता निकुंज शाह मुंबई में एक सफल व्यवसाय निकुंज एंटरप्राइजेज के सीएमडी थे। दुर्भाग्य से 2021 में उनका निधन हो गया था। कृषा की मां नीलम शाह फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने 25 साल के अंतराल के बाद अपनी बेटी नृति के साथ मिलकर अपने करियर को फिर से शुरू किया। मुंबई के सोफिया कॉलेज से फैशन की पढ़ाई करने वाली नीलम ने निकुंज शाह से शादी करने से पहले फैशन इंडस्ट्री में काम किया था।क्या करते हैं कृषा के भाई-बहन?
शादी के बाद नीलम ने अपना ज्यादातर समय अपने बच्चों - नृति, कृषा और मिशाल की परवरिश में लगाया। कृषा की बड़ी बहन नृति फैशन ब्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वह ब्यूटी, फैशन और ट्रैवल पर पोस्ट शेयर करती हैं। कृषा के बड़े भाई मिशाल अपने पिता के कारोबार की देखरेख करते हैं। वह अपना खुद का स्टार्टअप भी चलाते हैं। वह कृषा के स्टार्टअप डायस्को के सीओओ के रूप में भी काम करते हैं। अपने पारिवारिक कारोबार निकुंज समूह में वह डायरेक्टर पद संभालते हैं।from https://ift.tt/mEgvPhW
No comments:
Post a Comment