जो जस करहि सो तस फल चाखा... सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए कसा तंज - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 21 March 2024

जो जस करहि सो तस फल चाखा... सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए कसा तंज

नई दिल्ली: दो घंटे की लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली के सीएम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी से लेकर I.N.D.I.A गठबंधन तक के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने भी सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है। कुमार विश्वास ने रामचरित्र मानस की पंक्तियां सोशल मीडिआ पर पोस्ट की हैं। उन्होंने फेसबकु और एक्स पर लिखा- कर्म प्रधान रुचि राखा। जो जस करहि सो तस फल चाखा। कुमार विश्वास ने अपनी इस पोस्ट के जरिए अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उनपर तंज कस दिया है।

क्या है इस चौपाई का मतलब

गोस्वामी तुलसी दास द्वारा रचित रामचरित्र मानस की चौपाई कर्म प्रधान रुचि राखा। जो जस करहि सो तस फल चाखा का अर्थ है कि यह जगत, यह विश्व कर्म प्रधान है, जो व्यक्ति जैसा करता है उसे वैसा ही फल मिलता है। ऐसे में इस चौपाई में गोस्वामी तुलसीदास कर्म के महत्व के बारे में समझा रहे हैं।

शाम 7.30 बजे ईडी पहुंची केजरीवाल के घर

शराब नीति से जुड़े मामले में 9 समन भेजने के बाद आखिरकार ईडी ने गुरुवार देर शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। इससे कुछ ही घंटे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। उसी के बाद शाम 7:30 बजे के करीब असिस्टेंट डायरेक्टर जोगेंद्र सिंह की अगुवाई में ईडी के दर्जन भर अधिकारियों की टीम एक समन लेकर सिविल लाइंस के 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सीएम आवास पर पहुंची और उसने अपनी कार्रवाई शुरू की। ईडी की टीम के सीएम आवास पहुंचने की खबर मिलते ही आम आदमी पार्टी के नेताओं और समर्थकों के वहां पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया। मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी समेत कई अन्य आप विधायक भी यहां पहुंचे, लेकिन किसी को भी सीएम आवास के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। उसके बाद दो घंटे तक पूछताछ करने के बाद सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।



from https://ift.tt/EYBt8i4

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad