नायब सैनी ने कब्जाई CM की कुर्सी, उनकी कुरुक्षेत्र सीट से संसद जाएंगे खट्टर? हरियाणा की 'मनोहर' कहानी क्या - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 12 March 2024

नायब सैनी ने कब्जाई CM की कुर्सी, उनकी कुरुक्षेत्र सीट से संसद जाएंगे खट्टर? हरियाणा की 'मनोहर' कहानी क्या

चंडीगढ़: बीजेपी नेता () ने मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद संकेत दिया कि पार्टी उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। खट्टर ने यह भी कहा कि उन्हें पता चला है कि जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। खट्टर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उनसे कहा है कि कुछ और जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पर जल्द ही फैसला हो सकता है। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हो सकता है कि यह लोकसभा चुनाव के बारे में हो। मुझे लगता है कि यह संभव है। बीजेपी संसदीय बोर्ड जो भी फैसला करेगा मैं उसका पालन करूंगा। दरअसल ऐसी अटकलें हैं कि खट्टर को करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा जा सकता है। इससे पहले दिन में जब पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों का एक दल चंडीगढ़ पहुंचा तो खट्टर और बीजेपी नीत मंत्रिपरिषद के सभी 13 अन्य सदस्यों ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। को मुख्यमंत्री बनायाहरियाणा में यह बदलाव सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन के टूटने के बीच आया है। हालांकि दोनों पक्षों के पार्टी नेताओं ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। बीजेपी ने खट्टर की जगह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेता नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया है। सैनी ने बाद में हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बीजेपी का लक्ष्य हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट जीतना खट्टर ने कहा कि यह खुशी की बात है कि कुरूक्षेत्र से सांसद सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सैनी उनके पुराने मित्र हैं। खट्टर ने एक सवाल का जवाब देते हुए आगामी चुनावों के लिए जजपा की लोकसभा सीटों की मांग के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना और उन्हें मोदी जी की झोली में डालना है। समय-समय पर नए नेतृत्व को आगे लाना बीजेपी की परंपरा उन्होंने कहा कि जजपा ने इस मुद्दे पर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से बात की होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि जजपा ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। खट्टर ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि समय-समय पर नए नेतृत्व को आगे लाना बीजेपी की परंपरा रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री बनाये जाने जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि चूंकि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं, संसदीय बोर्ड ने नया नेतृत्व लाने का फैसला किया और सैनी को नया नेता चुना गया। मुझे खुशी है कि नया नेतृत्व आया है। मोदी की तारीफ पर क्या बोले?यह पूछे जाने पर कि मंगलवार का घटनाक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुरुग्राम में एक कार्यक्रम में उनकी प्रशंसा किए जाने के एक दिन बाद हुआ। खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उनके पुराने संबंध हैं और उनकी प्रशंसा का इससे कोई संबंध नहीं है। खट्टर ने कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने खुद कहा था कि अगर कोई नया नेतृत्व लाना है तो यह समय पर करना होगा। सैनी कैबिनेट के विस्तार पर एक सवाल के जवाब में खट्टर ने कहा कि यह जल्द ही होगा।


from https://ift.tt/HjbqJ3S

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad