तेहरान: ईरान ने इजरायल से जुड़े जहाज पर कब्जा किया है, उस पर 17 भारतीयों के होने की जानकारी के बाद भारत सरकार एक्टिव हो गई है। भारत इस समय मामले पर बारीकी से नजर रखे हुए है और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। इस बीच अमेरिका ने इजरायल से जुड़े मालवाहक जहाज पर ईरानी कमांडों के कब्जे की निंदा की है। इसके साथ ही अमेरिका ने जहाज के चालक दल में भारतीय सदस्यों की मौजूदगी की पुष्टि की है। ये पहली बार है जब जहाज पर भारतीयों की मौजूदगी की सार्वजनिक तौर पर पुष्टि हुई है। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिनी वाटसन ने कहा, "हम अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में पुर्तगाली झंडे वाले, ब्रिटिश स्वामित्व वाले एमएससी एरीज पर ईरानी कब्जे की कड़ी निंदा करते हैं। चालक दल में भारतीय, फिलिपिनो, पाकिस्तानी, रूसी और एस्टोनिया के नागरिक शामिल हैं। वाटसन ने आगे कहा, "हम ईरान से जहाज और उसके अंतरराष्ट्रीय चालक दल को तुरंत रिहा करने का आह्वान करते हैं। बिना उकसावे के एक नागरिक जहाज को जब्त करना अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है।" उन्होंने इस घटना को एक "विदेशी आतंकवादी संगठन इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कोर द्वारा समुद्र में डकैती" बताया। अमेरिकी अधिकारी ने आगे कहा, "इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए और हम ईरान को उसके कार्यों के लिए जिम्मेदार ठहराने के लिए अपने सहयोगियों के साथ काम करेंगे।"भारत सरकार मामले पर रखे हुए है नजरभारत सरकार के सूत्रों ने इकोनॉमिक टाइम्स से बताया है कि "हम इस बात को लेकर अवगत है कि कार्गो जहाज एमएससी एरीज पर ईरान ने कब्जा कर लिया है। हमें पता चला है कि जहाज पर 17 भारतीय नागरिक सवार हैं। हम भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, कुशल मंगल और जल्द वापसी के लिए राजनयिक चैनल के माध्यम से तेहरान और नई दिल्ली दोनों जगह ईरानी अधिकारियों के संपर्क में हैं।"ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कमांडो ने किया जहाज पर कब्जाशनिवार को ईरान के मीडिया ने जानकारी दी कि ईरान ने इजरायल से जुड़े एक कार्गो जहाज पर कब्जा कर लिया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रिवॉल्यूशनरी गार्ड के कमांडो हेलीकॉप्टर से जहाज के ऊपर उतरते दिखाई दे रहे हैं। एमएससी एरीज लंदन की कंपनी जोडियाक ग्रुप का जहाज है। जिस समय जहाज पर कब्जा किया गया, उस पर पुर्तगाल का झंडा लगाता था और ये यूएई से भारत के लिए आ रहा था। इजरायल ने दी ईरान को अंजाम भुगतने की धमकीईरान के द्वारा जहाज पर कब्जे की जानकारी मिलते ही इजरायल ने ईरान को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। इजरायली सेना के प्रवक्ता रियल एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि अगर ईरान ने स्थिति को और बिगाड़ने की कोशिश की तो उसे अंजाम भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि हम ईरान को जवाब देने के लिए तैयार हैं। इजरायल के विदेश मंत्री ने ईरान की कार्रवाई को डकैती बताते हुए रिवॉल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन घोषित करने के साथ ही ईरान पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
from https://ift.tt/j7NmFGz
No comments:
Post a Comment