'50 लाख रुपए देगा या अपनी जान देगा', जयपुर में फिर बिजनेसमैन को फिर मिली धमकी - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 18 April 2024

'50 लाख रुपए देगा या अपनी जान देगा', जयपुर में फिर बिजनेसमैन को फिर मिली धमकी

जयपुर: प्रदेश के बड़े बड़े कारोबारियों को गैंगस्टर की ओर से लगातार धमकियां मिल रही है। धमकी देने वाले कारोबारियों से लाखों रुपए की डिमांड कर रहे हैं। रुपए नहीं देने पर कारोबारी या उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। ताजा मामला जयपुर के मानसरोवर इलाके का है। जहां एक बिजनेसमैन को एक अज्ञात बदमाश ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित व्यापारी की ओर से मानसरोवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मानसरोवर थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा मामले की जांच कर रहे हैं।

50 लाख रुपए देगा या जान देगा

पीड़ित बिजनेसमैन महेश नगर का रहने वाला है। मानसरोवर में उनका ऑफिस है। घटना के मुताबिक 14 मार्च की शाम को करीब सवा पांच बजे बिजनेसमैन के मोबाइल पर इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। एक बाद तो कॉल उठाकर व्यापारी ने कॉल को डिस्कनेक्ट कर दिया। थोड़ी ही देर बाद अज्ञात बदमाश ने वाट्सऐप मैसेज करके परिवार वालों के बारे में जानकारी दी। फिर धमकी देते हुए कहा कि 50 लाख रुपए देगा या जान देगा। इससे बिजनेसमैन काफी घबरा गया।

बदमाश बोला - मेरे पास कई शूटर हैं

पीड़ित के मुताबिक कॉल करने वाले बदमाश ने खुद को विदेश में होना बताया। कारोबारी और उसके परिवार वालों की जान बचाने के एवज में उसने 50 लाख रुपए की डिमांड की। बदमाश ने यह भी कहा कि अब तू तेरी सिक्योरिटी की पूरी तैयारी कर ले। उसके पास कई शूटर है। मौका मिलते ही गोली मार देंगे। मानसरोवर पुलिस साइबर एक्सपर्ट की मदद से बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।


from https://ift.tt/sm9xctY

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad