गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली दिल्ली, द्वारका में प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर अंधाधुन फायरिंग, क्या है मामला? - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 14 April 2024

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली दिल्ली, द्वारका में प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर अंधाधुन फायरिंग, क्या है मामला?

नवीन निश्चल, नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका जिले में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हैं। यहां बदमाश आए दिन सरेआम फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। प्रॉपर्टी डीलर, बिल्डर, बिजनेसमैन के दफ्तर और घर पर फायरिंग की वारदात आम हो गई है। अलग-अलग गैंग के गैंगस्टर फायरिंग करवाते हैं और पर्ची फेंककर रंगदारी की रकम मांगते हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला द्वारका के जाफरपुर, मेन खैरा रोड पर आज दोपहर सामने आया है, जहां दो अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर कई राउंड गोलियां चला दी। बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगी है या नहीं। इसकी जानकारी नहीं मिली है। इस मामले में पुलिस जांच करने की बात कह रही है। उसके बाद ही पूरा मामला सामने आएगा। डीसीपी द्वारका अंकित सिंह ने कहा कि सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पुलिस टीम पहुंची और ऑपरेशन सेल की टीम को भी भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि बीते चार महीने में सरेआम गोलियां चलाने की द्वारका में यह तीसरी घटना है। इससे पहले बीते साल 13 दिसंबर को बिंदापुर और 9 जनवरी को ओल्ड पालम रोड स्थित प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर इसी प्रकार गोलियां चलाई जा चुकी है।


from https://ift.tt/07XqvYR

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad