द्वारचार से पहले दूल्हा हो गया बेहोश, फिर दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार, जानिए पूरा मामला - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 19 April 2024

द्वारचार से पहले दूल्हा हो गया बेहोश, फिर दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार, जानिए पूरा मामला

अनिल सिंह, बांदा: यूपी के जनपद बांदा के भदावल गांव में एक किसान के घर बेटी की शादी थी। गुरुवार की शाम पड़ोस के गांव से बारात भी आ गई। शाम को जैसे ही बारात उठने का समय आया। वैसे ही दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। यह जानकारी दुल्हन के पास भी पहुंच गई। जिसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। मान मनोव्वल की कोशिश से नाकाम होने के बाद बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत भदावल गांव में रामकरण की बेटी की गुरुवार को शादी थी। घर मेहमानों से भरा था। सभी बेटी की शादी से उत्साहित थे। शाम को जैसे ही बारात आई आई वैसे ही परिवार के लोग बारातियों के स्वागत सत्कार में जुट गए। बारात उठने का समय आया और दूल्हा भी तैयार होकर निकलने वाला था। तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। दूल्हे के बेहोश होने की खबर पल में ही कन्या कन्या पक्ष के घर पहुंच गई। इससे पहले की दूल्हे को होश आता। दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि धोखे में रखकर हमारी शादी की जा रही है। बीमार व्यक्ति से मैं शादी नहीं कर सकती। इस पर घर के लोग बेटी को मनाते रहे लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इस बीच करीब 3 घंटे बाद दूल्हे को होश आया तो पता चला कि उसे मिर्गी का दौर आता है।इसी वजह से वह बेहोश हुआ था।यह जानकारी मिलते ही कन्या पक्ष का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने बेटे की बीमारी छुपा कर शादी करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए बारात तुरंत वापस ले जाने को कहा। इसके बाद वहां मौजूद बुजुर्गों की सहमति से वरपक्ष ने कन्या पक्ष के हुए नुकसान का आंकलन करते हुए। कन्या पक्ष को 20 हजार रुपए दिया। इसके बाद बिना किसी विवाद के बारात रात में ही वापस लौट गई। गांव के शिव प्रकाश पांडे ने बताया कि बारात बिसंडा थाना क्षेत्र के सैया बरौली गांव से आई थी। बरपक्ष ने अपने बेटे उदय की बीमारी को छुपा कर शादी करने की कोशिश की। लेकिन वैवाहिक कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही असलियत सामने आ गई। जिससे बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।


from https://ift.tt/X69CP1q

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad