कांग्रेस का आतंकवादियों से मोहब्बत का पैगाम जारी... बीजेपी नेता ने किया राहुल गांधी पर बड़ा अटैक - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 3 April 2024

कांग्रेस का आतंकवादियों से मोहब्बत का पैगाम जारी... बीजेपी नेता ने किया राहुल गांधी पर बड़ा अटैक

नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि वह वायनाड में आतंकवादियों के समर्थन से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए प्रेम शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एक ओर रामलीला मैदान से देश को जलाने की धमकी देते हैं तो वहीं वायनाड जाकर पीएफआई और आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने वाली एसडीपीआई का चुनावी समर्थन लेते हैं। उन्होंने कहा कि स्वाभाविक तौर पर उनसे (राहुल गांधी) यह सवाल बनता है कि जो मोहब्बत की दुकान खोलने का ऐलान करते हैं, वह बार-बार आतंकवाद और अलगाववाद से मोहब्बत का पैगाम क्यों भेज रहे हैं? उन्हें पूछा कि एसडीपीआई जैसे आतंकवादियों का समर्थन करने वाले संगठन से वायनाड में समर्थन लेने की आवश्यकता क्यों पड़ती है? भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि राहुल गांधी की पार्टी कर्नाटक में एसडीपीआई को प्रतिबंधित करने का पाखंड करती है और दूसरी तरफ वही केरल में जाकर आतंकवादियों के समर्थन से चुनाव लड़ते हैं। पहले भी कांग्रेस पार्टी केरल की विधानसभा में कोयंबटूर बम कांड के सजायाफ्ता मुजरिम अब्दुल नासिर मदनी के समर्थन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने का पाप कर चुकी है। उन्होंने कहा कि वायनाड में एसडीपीआई से समर्थन लेने से यह सिद्ध हुआ है कि कांग्रेस पार्टी का आतंकवादियों से मोहब्बत का पैगाम लगातार जारी है।


from https://ift.tt/nHN8MhR

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad