राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर राष्ट्रपति को लेकर राहुल का बयान असत्य और समाज में भेदभाव पैदा करने वाला- चंपत राय - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday 30 April 2024

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर राष्ट्रपति को लेकर राहुल का बयान असत्य और समाज में भेदभाव पैदा करने वाला- चंपत राय

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। गांधीनगर के भाषण में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं करने के बयान को उन्होंने भ्रामक, असत्य और समाज में भेदभाव पैदा करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा है कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में भारत की राष्ट्रपति को आदिवासी होने के कारण आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोनों को श्री रामजन्मभूमि मन्दिर में रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़े हुए संत महापुरुष, गृहस्थजन और जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में यश प्राप्त करने वाले, भारत का गौरव बढ़ाने वाले सज्जनों को आमंत्रित किया गया था। मंदिर में सेवारत श्रमिक कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। अल्पसंख्यक भी उपस्थित रहे। इतना ही नहीं, प्राण प्रतिष्ठा पूजन विधि के समय मंदिर के गूढ़ मण्डप में अनुसूचित जाति जनजाति और अति पिछड़ा वर्ग के गृहस्थों को पूजन करने का अवसर मिला। तीन मास पूर्व सम्पन्न हुए कार्यक्रम के बारे में तथ्यों की खोजबीन किए बिना ही असत्य, निराधार और भ्रामक भाषण समाज में भेदभाव पैदा कर सकता है। चंपत राय ने कहा कि राहुल गांधी के भाषण के ये अंश हमारे लिए गम्भीर आपत्तिजनक हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को रामलला के दर्शन करेंगी

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगी। उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम इस प्रकार से है।
  • शाम 4:00 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचेगी। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उनका स्वागत करेंगी।
  • 4:50 बजे सायं पर हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करेंगी।
  • 5:45 बजे सरयू आरती में शामिल होंगी।
  • 6:45 बजे राम जन्मभूमि परिसर स्थित राम लला का दर्शन और आरती करेंगी।
  • 7:15 बजे कुबेर टीला पहुंचेंगी। यहां कुबेर टीला का दर्शन पूजन करेंगी।
  • दर्शन पूजन के बाद महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगभग 3:30 घंटे अयोध्या में रहेंगी।


from https://ift.tt/mOzfwHa

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad