हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में युवा भारतीय खिलाड़ियों ने कोहराम मचा रखा है। मयंक यादव, अंगकृष रघुवंशी जैसे स्टार खिलाड़ी अपने नाम का इस आईपीएल में डंका बजा रहे हैं। उसी में से एक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले युवा और अनकैप्ड ऑलराउंडर भी हैं। अभिषेक का बल्ला इस सीजन में आग उगल रहा है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद के लिए सिर्फ 16 गेंद में 50 ठोकी थी। यह एसआरएच के लिए किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज 50 थी। वहीं अब शुभमन गिल के दोस्त (अभिषेक शर्मा) ने चेन्नई सुपर किंग्स को भी आड़े हाथों लिया। अभिषेक शर्मा ने निकाली चेन्नई की हवा166 रन के टारगेट का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ताबड़तोड़ शुरुआत की। उनका बल्ला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। शर्मा जी ने 308 के गजब के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 12 गेंदों में 37 रन ठोक डाले। अभिषेक ने अपनी इस तूफानी इनिंग में 2 चौके और 4 छक्के भी लगाए। हालांकि वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए।अभिषेक का आईपीएल करियरअभिषेक शर्मा ने 2018 में आईपीएल में डेब्यू किया था। जब से अब तक उन्होंने कुल 50 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 142 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1017 रन ठोक डाले हैं। उनके नाम आईपीएल में 5 अर्धशतक हैं।चेन्नई ने हैदराबाद को दिया 166 रन का टारगेटसनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जोकि सही साबित हुआ। हैदराबाद ने चेन्नई के बल्लेबाजों को अंत तक बांध कर रखा। चेन्नई सुपर किंग्स निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 165 रन ही बना पाई। शिवम दुबे ने टीम के लिए सर्वाधिक 45 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 31 रन बनाकर नाबाद रहे।
from https://ift.tt/SN9gQ1G
No comments:
Post a Comment