IPL: मैं आपकी चीयरलीडर, चहल के लिए धनश्री ने बनाया वीडियो, पिंक जर्सी पहनकर क्या-क्या बोलीं? - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 10 April 2024

IPL: मैं आपकी चीयरलीडर, चहल के लिए धनश्री ने बनाया वीडियो, पिंक जर्सी पहनकर क्या-क्या बोलीं?

नई दिल्ली: युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। हमेशा अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में रहने वाली इस जोड़ी ने एकबार फिर अपने फैंस का ध्यान खींचा है। धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने पति युजवेंद्र चहल को सपोर्ट करते हुए एक खास वीडियो बनाया है। दरअसल, गुजरात टाइटंस के खिलाफ युजवेंद्र चहल बुधवार रात अपना 150वां आईपीएल मुकाबला खेलने उतरे थे। कई साल तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने के बाद युजी ने 2022 में राजस्थान रॉयल्स का रुख किया। तब से वह रॉयल्स की प्लानिंग का एक खास हिस्सा रहे हैं। अपने 150वें आईपीएल मैच से पहले चहल को उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं 'मैं आपका सबसे बड़ी चीयरलीडर''हे युजी, आपके 150वें आईपीएल मैच के लिए बधाई। मैंने यह पहले भी कहा है और मैं आज भी यही कहूंगी। बधाई हो, हमें आप पर और जिस तरह से आप ने अपनी पिछली टीम और अब राजस्थान रॉयल्स के लिए योगदान दिया है, उस पर बहुत गर्व है। आप जिस तरह से अपना खेल खेलते हैं और हर बार धमाकेदार वापसी करते हैं, उस पर हमें बहुत गर्व है। जब भी मैच दबाव में होता है तो आप ही एक गेंदबाज होते हैं जो विकेट लेते हैं। मैं आपकी सबसे बड़ी चीयरलीडर हूं और मैं हमेशा आपका 100 प्रतिशत समर्थन करूंगी। अपने 150वें आईपीएल मैच का आनंद लें। हल्ला बोल।' चहल के सिर पर पर्पल कैपआईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल के लिए 17वां सीजन अबतक शानदार गुजरा है। पांच मैच में उन्होंने नौ विकेट झटकते हुए संयुक्त रूप से मुस्ताफिजुर रहमान के साथ पर्पल कैप शेयर कर ली है। अपने 150वें मैच में युजवेंद्र चहल ने चार ओवर में दो विकेट लेने के लिए 43 रन लुटा दिए। इससे पहले टॉस गंवाकर राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट खोकर 196 रन बनाए। शानदार फॉर्म में चल रहे रियान पराग ने सीजन का तीसरा अर्धशतक बनाते हुए 76 रन की पारी खेली जबकि कप्तान संजू सैमसन ने नाबाद 68 रन बनाए।


from https://ift.tt/357GhR2

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad