आसानी से 160... हार के बाद भड़के संजू सैमसन, इन्हें बता दिया पंजाब से मिली मात का जिम्मेदार - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 15 May 2024

आसानी से 160... हार के बाद भड़के संजू सैमसन, इन्हें बता दिया पंजाब से मिली मात का जिम्मेदार

गुवाहाटी: राजस्थान रॉयल्स की टीम का में हार का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शुरुआती 9 मैचों में 8 जीत हासिल करने वाली की टीम उसके बाद से लगातार 4 मैच हार चुकी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने दूसरे घरेलू मैदान गुवाहाटी में राजस्थान को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

संजू सैमसन ने हार के बाद क्या कहा?

संजू सैमसन के अनुसार उनकी टीम खराब बल्लेबाजी की वजह से मुकाबला हारी। संजू ने मैच के बाद कहा, 'कुछ और रन बनाने जरूरी थे। शायद हम 10-15 रन कम बना पाए। यह करीब 160 रन वाला विकेट था। हम आसानी से 160 से ज्यादा बना सकते थे। यहीं पर हम मैच हार गए। एक और गेंदबाजी का अच्छा विकल्प होता तो अच्छा रहता। लेकिन मुझे 5 गेंदबाजों के साथ खेलने की आदत हो गई है।'

लगातार चौथी पर भी बोले संजू

राजस्थान रॉयल्स को लगाता चौथी हार मिलने पर कप्तान संजू ने कहा- हमें ये मानना होगा कि हम हार का सामना कर रहे हैं, लगातार चार मैच हार चुके हैं। हमें ये पता लगाना होगा कि टीम के तौर पर क्या गलत हो रहा है। हमारे पास टीम में कई मैच विनर हैं। इस सीजन में हम ऐसे विकेटों पर नहीं खेले हैं जहां 200 से ज्यादा का स्कोर आसानी से बन जाता है। हमें आज होशियारी से क्रिकेट खेलना था और साझेदारी बनानी थी। उम्मीद है कि आने वाले मैचों में परिणाम हमारे पक्ष में होगा।

मैच में क्या क्या हुआ?

कप्तान सैम करन (नाबाद 63 रन) के तेज तर्रार अर्धशतक की बदौलत पंजाब किंग्स राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर सिर्फ 144 रन बनाए। लेकिन पंजाब किंग्स को धीमी पिच पर इस तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और उसने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन बनाये।


from https://ift.tt/yoFMlWp

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad