सरकार ने 22 करोड़पति बनाए... हम करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे, राहुल ने बीजेपी निशाना साधते हुए किया वादा - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 10 May 2024

सरकार ने 22 करोड़पति बनाए... हम करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे, राहुल ने बीजेपी निशाना साधते हुए किया वादा

सुमित शर्मा, कानपुर: यूपी के कानपुर में इंडिया गठबंधन की रैली में भारी जनसमर्थन देखा गया। ने रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 22 लोगों को करोड़ पति बनाया है। हम करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे। हम महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना ला रहे हैं। हर परिवार से एक महिला को चुना जाएगा। उस महिला के खाते में एक लाख रुपए दिए जाएंगे। केंद्र सरकार अडानी—अंबानी को पैसा दे सकती है। लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकती है।शुक्रवार को कानपुर से प्रत्याशी आलोक मिश्रा और अकबरपुर सीट से प्रत्याशी राजाराम पाल के समर्थन में इंडिया गठबंधन ने रैली की। रैली को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं। पिछले दो—तीन साल से हम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ रहे हैं। पूरा इंडिया गठबंधन एक साथ मिलकर लड़ रहा है।4 जून को प्रधानमंत्री नहीं बन रहे हैं- राहुलभारत जोड़ो यात्रा में चार हजार किलोमीटर चले। कन्याकुमारी से कश्मीर में तक नफरत के बाजार में मोहब्बत की बाजार खोली। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणीपुर से महाराष्ट्रा तक चली। लाखों लोगों से हमने बातचीत की। हमारा घोषणा पत्र आप की आवाज और सोंच है। मैं आप लोगों स्पष्ट कह देता हूं कि 4 जून 2024 नरेंद्र मोदी हिंदूस्तान के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे।'यूपी में 50 सीटें जीत रहे हैं'हमें जो करना था, जो मेहनत करनी थी कर दी है। आप लोग देखना हमारे गठबंधन को यूपी में 50 सीटों से एक भी सीट कम नहीं मिलेगी। हमने देश और प्रदेशों में बीजेपी को रोका है। कानपुर मैनचेस्टर आफ यूपी कहलाता था। मैनचेस्टर का मुकाबला कर सकते हैं, आप में वो क्षमता है। मेड इन कानपुर के सामने मेड इन चाइना नहीं टिक सकता है। प्रधानमंत्री ने अडानी को बचाने के लिए कानपुर का हाथ और गला काटा है। जीएसटी और नोटबंदी करके कानपुर को खत्म किया है।छोटे बिजनेस मैनों को खत्म किया गयाराहुल गांधी ने कहा कि 16 लाख करोड़ रुपया अडानी का माफ किया है। आप किसी भी छोटे बिजनेस मैन से पूछ लो, किसी मजदूर, कारीगर से पूछो कि जीएसटी, नोट बंदी से कितना नुकसान हुआ है। उन्होंने अडानी के लिए बिजनेस को खत्म कर दिया। छोटे बिजनेस मैनों का कितना कर्ज माफ किया है। अडानी को डिफेंस इंडस्ट्री सब उनको देदी। आप से कहते हैं कि भाईयों बहनों थाली बजाओ। अस्पतालों में वेंटिलेटर नहीं है, आक्सिजन नहीं है। गंगा में लाशों के ढ़ेर लगे हैं।वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से चंदा लिया गयाइनकी पार्टी कोविड काल में वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से चंदा ले रही थी। जब आप लोग कोविड से दहशत में थे, तो आप से कहा जा रहा था कि थाली बजाओ। आप से कहा गया कि मोबाइल फोन की लाइट जलाओ। अडानी से कहते हैं कि पैसे लो। टेम्पो में भेज दो मुझे। उनको कैसे मालूम कि अडानी टेम्पो में पैसा भेजता है। दस साल में अडानी और अंबानी का नाम नही लिया।राम मंदिर के उद्घाटन में किसान नेता नहीं दिखेराम मंदिर का उद्घाटन किया। वहां पर आप ने अमिताभ बच्चन, अडानी, अंबानी, बिरला, टाटा सब देखा। क्या आप लोगों ने किसान नेताओं और मजदूरों को देखा। मैंने अवाज उठाई के देश की राष्ट्रपति को राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं भेजा। इसके बाद स्पेशल एयरक्राफ्ट से राम मंदिर भेजा गया। संसद भवन के उद्घाटन में भी राष्ट्रपति को नहीं देखा गया।


from https://ift.tt/ydSWGPr

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad