'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत में घुसपैठ: बिना वीजा के महिला सहित 4 चीनी नागरिक गिरफ्तार, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 7 May 2025

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत में घुसपैठ: बिना वीजा के महिला सहित 4 चीनी नागरिक गिरफ्तार, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन

मोतिहारी: पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर के तहत हुए हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इसी कड़ी में मोतिहारी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक संयुक्त कार्रवाई में चार चीनी नागरिकों को भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में एक महिला भी शामिल है। इन चारों- डेन विजोन, लीं युन्गाघौई, हि क्यु हैनसेन और हुवाग लिविंग ने नेपाल के रास्ते मैत्री ब्रिज के पास से भारत में घुसने की कोशिश की थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उनके पास वीजा नहीं था और वे बिना किसी वैध दस्तावेज के सीमा पार कर रहे थे।

महिला संदिग्ध, पाकिस्तान से संबंध के सुराग

गिरफ्तार महिला को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं। सूत्रों के अनुसार, महिला बार-बार अपना बयान बदल रही है और खुद को नेपाल की नागरिक बता रही है। हालांकि, उसकी पकड़ कई भाषाओं में है- हिंदी, नेपाली, अंग्रेजी और चीनी, जिससे उस पर संदेह और गहरा हो गया है।जांच के दौरान महिला के पास मिलने की जानकारी भी सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि महिला के पाकिस्तान से संबंध हो सकते हैं। ऐसे में उसके नेटवर्क और मकसद की गहनता से जांच की जा रही है।

रेड अलर्ट के चलते कड़ी जांच, दो नेपाल की महिला गाइड भी हिरासत में

पुलिस और एसएसबी की पूछताछ में पता चला है कि इन चार चीनी नागरिकों के साथ दो नेपाली महिला गाइड भी थीं, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। नेपाल से सटे रक्सौल बॉर्डर पर पहले से ही रेड अलर्ट जारी है, खासकर पहलगाम हमले के बाद। इसी कारण सभी आने-जाने वालों की गहन जांच की जा रही है।

एसपी का बयान: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बढ़ाई गई सतर्कता

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से ही भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट है। इसी अभियान के दौरान चार चीनी नागरिकों को बिना वीजा के भारत में अवैध रूप से घुसते हुए पकड़ा गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।


from https://ift.tt/l7rqtBV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad