जमशेदपुर एक निजी स्कूल के द्वारा साइंस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जहां बच्चों के तैयार किए गए आकर्षक मॉडलों को उनके अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया. मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित एक निजी स्कूल प्रांगण में साइंस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जहां बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी नजम अंसारी मौजूद रहे. वहीं उद्घाटन सत्र के दौरान स्कूल की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई, जहां बच्चों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक मॉडल का अवलोकन अतिथियों के द्वारा किया गया. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नजम अंसारी ने कहा कि पिछले कई सालों से क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास स्कूल के द्वारा किया जा रहा है, जो काफी सराहनीय है.from Latest News झारखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Nb1qWx
No comments:
Post a Comment