झारखंड के जिले हजारीबाग के लोगों की सालों पुरानी मांग आज पूरी हो गई. हजारीबाग- पटना ट्रेन का शुभारंभ पीएम मोदी ने बरौनी से ऑनलाइन किया. इधर हजारीबाग स्टेशन पर केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने ट्रेन को रवाना किया, इस दौरान राज्य सरकार की मंत्री नीरा यादव भी मौजूद रहीं. जयंत सिन्हा ने कहा कि इस ट्रेन से हजारीबाग के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. बता दें कि यह ट्रेन रांची से खुलकर हजारीबाग होते हुए पटना जाएगी. बता दें कि ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी और एसी सुविधा से लैस होगी.from Latest News झारखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2V1pga7
No comments:
Post a Comment