चंडीगढ़ मेयर चुनाव: हवा में धांय-धांय और जीत ली रेस... कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने BJP पर ऐसे बोला हमला - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 30 January 2024

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: हवा में धांय-धांय और जीत ली रेस... कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने BJP पर ऐसे बोला हमला

नई दिल्ली: कांग्रेस, AAP और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अन्य दलों ने चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत को लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया है। विपक्षी दलों ने कहा कि जनादेश को खत्म करना बीजेपी की आदत बन गई है। बीजेपी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में महापौर चुनाव में मेयर समेत सभी तीन पदों पर जीत हासिल की है और कांग्रेस-आप गठबंधन को हरा दिया। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मनोज सोनकर ने कांग्रेस समर्थित आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को हराकर जीत हासिल की। सोनकर को 16 मत मिले, जबकि कुमार के पक्ष में 12 मत आए। आठ मतों को अवैध घोषित कर दिया गया। उधर कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने इस जीत को बेईमानी और गुंडागर्दी करार देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर बीजेपी पर तंज कसा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

लोकतंत्र के लिए काला दिन: केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि में क्या हुआ। उन्होंने कहा, ‘यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है। सभी ने देखा कि उन्होंने किस तरह वोट चुराए और अपने उम्मीदवार को बलपूर्वक जिताया। मुद्दा यह नहीं है कि मेयर कौन बनता है, लेकिन देश नहीं हारना चाहिए और लोकतंत्र नहीं हारना चाहिए।’ केजरीवाल ने कहा, ‘कांग्रेस-AAP गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत था और यह सीधा चुनाव था। आठ वोट या कुल वोटों का 25 प्रतिशत अवैध घोषित कर दिया गया। यह किस तरह का चुनाव था?'

निर्वाचन अधिकारी पर देशद्रोह का केस हो: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘इस दिन को हमारे देश के इतिहास में काले दिन के रूप में याद किया जाएगा।’ मेयर पद के लिए परिणाम घोषित होते ही विपक्षी गठबंधन INDIA के दोनों दो दलों के पार्षदों ने चंडीगढ़ नगर निगम सदन में हंगामा किया। पंजाब के मुख्यमंत्री ने निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह पर काउंटिंग के दौरान मतपत्रों पर कुछ निशान बनाकर उन्हें अवैध करार देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि अनिल मसीह BJP के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी हैं जिन्हें निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। मान ने कहा, ‘मेरी मांग है कि निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र की हत्या की है।’

BJP ने लोकतंत्र की हत्या की : कांग्रेस

कांग्रेस ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP की जीत पर कहा कि उसे हैरानी नहीं है कि लोकतंत्र की हत्या के लिए 30 जनवरी का दिन चुना गया। पार्टी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘लोकतांत्रिक व्यवस्था पर निर्लज्ज तरीके से कब्जा किया गया। चंडीगढ़ में मेयर चुनाव जीतने के लिए विपक्षी वोटों को अवैध घोषित करना दर्शाता है कि लोकतांत्रिक जनादेश को खत्म करना BJP की दूसरी प्रकृति है।’ कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि का हवाला देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि BJP ने चंडीगढ़ में लोकतंत्र की हत्या के लिए 30 जनवरी का दिन चुना।’


from https://ift.tt/6x8DZCq

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad