दिल्ली में चढ़ने लगा पारा! अधिकतम तापमान 26 डिग्री पहुंचा, एयर क्वालिटी में भी सुधार - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 15 February 2024

दिल्ली में चढ़ने लगा पारा! अधिकतम तापमान 26 डिग्री पहुंचा, एयर क्वालिटी में भी सुधार

दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी सुधार देखने को मिला। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुधरकर 'खराब' श्रेणी में पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

एयर क्वालिटी में सुधार

आईएमडी के मौसम बुलेटिन में बताया गया कि दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी से 34 फीसदी के बीच रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 279 यानी 'खराब' श्रेणी में रहा। ये पहले 'बहुत खराब' श्रेणी में था। एक्यूआई बुधवार को सुबह नौ बजे 356 था। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है।

अधिकतम तापमान 26 तो न्यूनतम रहा 8.8 डिग्री

वहीं 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है। सुबह साढ़े बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ रहने और सुबह में मध्यम कोहरा रहने का अनुमान लगाया है। वहीं, न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: नौ और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।


from https://ift.tt/NK5F4pw

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad