मुंबई: अटल सेतु पर रविवार को मैराथन का आयोजन किया गया है। इसके लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अडवाइज़री जारी की है। इसके तहत 18 फरवरी को सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक अटल सेतु पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। मैराथन में भाग लेने वालों के लिए सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था शिवडी स्टेशन से की गई है। 17 फरवरी की रात 11 बजे से 18 फरवरी की दोपहर 1 बजे तक इस ब्रिज पर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। मुंबई पुलिस ने की तैयारी मुंबई ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इस दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट रोड की ओर से आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 3 बजे से दोपहर 1 बजे तक पाबंदी रहेगी। मानखुर्द टोल नाके से मुंबई आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर भी पाबंदी रहेगी। अधिक जानकारी के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं।मैराथन रूट:अटल सेतु (शिवडी की ओर से)रूट ए- 42 किमी के फुल मैराथन धावक और 10 किलोमीटर रन के धावक- पनवेल की ओर जाने वाली बायीं लेन से दौड़ेंगे।रूट बी- 21 किमी के हाथ मैराथन धावक और 5 किलोमीटर रन के धावक- पनवेल से आने वाली दायीं लेन से दौड़ेंगे।कैसे पहुंचे:
- रेस शुरू होने वाली जगह पर शिवडी स्टेशन से उतरकर पहुंचा जा सकता है। लोग कार पुलिंग या कैब सर्विस से भी रेस शुरू होने वाली जगह पर आ सकते हैं।
- अपनी गाड़ी से आने वालों के लिए रेस शुरू होने वाली जगह से 1 किमी की दूरी पर पार्किंग की सुविधा है।
from https://ift.tt/a9e7Orj
No comments:
Post a Comment