तेजस्वी की 'जन विश्वास यात्रा' का पूरा शेड्यूल, तूफानी दौरे में बताएंगे 17 महीने का हिसाब-किताब - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 18 February 2024

तेजस्वी की 'जन विश्वास यात्रा' का पूरा शेड्यूल, तूफानी दौरे में बताएंगे 17 महीने का हिसाब-किताब

पटना: बिहार में सत्ता से बेदखल होने के बाद '' की शुरुआत करने वाले हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की ही तर्ज पर तेजस्वी यादव की यात्रा होगी। इसका शेड्यूल 20-29 फरवरी तक रखा गया है। इसकी शुरुआत मुजफ्फरपुर से होगी, जहां एक रैली को तेजस्वी यादव संबोधित करेंगे। इस दौरान 17 महीने में किए गए सरकार के कामकाज का ब्योरा देंगे।

बिहार में नौकरी देने की क्रेडिट पर घमासान

जन विश्वास यात्रा पर निकलने से पहले सोशल मीडिया के जरिए उनके निशाने पर नीतीश कुमार हैं। एक्स पर उन्होंने लिखा कि '2020 चुनाव में 𝟏𝟎 लाख सरकारी नौकरियां देने के मेरे संकल्प पर आदरणीय मुख्यमंत्री कहते थे कि 𝟏𝟎 लाख नौकरी देना एकदम असंभव है। यह गुमराह करने वाली बात है। कहाँ से देगा? कुछ पता है? पैसा क्या आसमान से आएगा? पैसा क्या जेल से आएगा? इसे कुछ सेंस है? पैसा क्या ऊपर से आएगा? राज्य में तो पैसा नहीं है।'

जन विश्वास यात्रा की बड़ी बातें

  • तेजस्वी यादव रोजाना कम से कम तीन-चार जिलों का दौरा करेंगे
  • इस दौरान तेजस्वी यादव जनसभाओं को संबोधित करेंगे
  • महागठबंधन सरकार के 17 महीने के कामकाज का ब्योरा देंगे
  • पहले दिन 20 फरवरी को इसकी शुरुआत मुजफ्फरपुर से होगी
  • मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे तेजस्वी यादव
  • रैली के बाद तेजस्वी की विश्वास यात्रा की शुरुआत हो जाएगी

जन विश्वास यात्रा का शेड्यूल

  • 20 फरवरी
10.30 बजे सकरी मोड़ मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम1 बजे सीतामढ़ी के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में प्रोग्राम3 बजे शिवहर के किसान मैदान में रैली का कार्यक्रम
  • 21 फरवरी
10.30 बजे मोतिहारी के स्पोर्ट्स क्लब मैदान स्टेडियम में सभा1 बजे बेतिया के साहुजन हाई स्कूल मैदान जन विश्वास यात्रा3 बजे तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा गोपालगंज पहुंचेगी
  • 22 फरवरी
10.30 बजे जन विश्वास यात्रा की शुरुआत सीवान से होगी1 बजे छपरा और 3 बजे काफिले को लेकर आरा पहुंचेंगे
  • 23 फरवरी
10.30 बजे बक्सर में रैली को संबोधित करेंगे तेजस्वी1 बजे रोहतास और 3 बजे औरंगाबाद पहुंचेगी यात्रा
  • 24 फरवरी
10.30 बजे गया में रैली और 12.30 बजे नवादा में कार्यक्रम2.40 बजे नालंदा और 4.20 बजे जहानाबाद पहुंचेंगे तेजस्वी
  • 25 फरवरी
10.30 बजे वैशाली और 12.30 बजे समस्तीपुर में प्रोग्राम 2.30 बजे दरभंगा और 4.30 बजे मधुबनी तेजस्वी का कार्यक्रम
  • 26 फरवरी
10.30 बजे सुपौल और 12.30 बजे अररिया में तेजस्वी2.30 बजे पूर्णिया और 4.30 बजे मधेपुरा में प्रोग्राम
  • 27 फरवरी
10.30 बजे सहरसा में रैली और 12.30 बजे खगड़िया2.30 बजे मुंगेर और 4.30 बजे बेगूसराय में तेजस्वी
  • 28 फरवरी
रात में पटना से ट्रेन के जरिए कटिहार जाने के कारण रैली नहीं होगी।
  • 29 फरवरी
10.30 बजे कटिहार और 12.30 बजे भागलपुर 2.30 बजे बांका और 4.30 बजे जमुई पहुंचेगी यात्रातेजस्वी ने एक्स पर लिखा कि '9 अगस्त 2022 को मेरे उपमुख्यमंत्री बनते ही (𝐂𝐌 नहीं) 15 अगस्त 2022, को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान से इन्हीं CM से 𝟏𝟎 लाख नौकरी और 𝟏𝟎 लाख रोजगार की घोषणा करवाई। वहां इन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के लोग साथ आए हैं तो ये आपको नौकरी देंगे। 17 महीनों में 𝐃𝐞𝐩𝐮𝐭𝐲 𝐂𝐌 के तौर पर ही सही, लेकिन हमने 𝟒 लाख से अधिक नौकरियां दी और 𝟑 लाख नौकरियां अंतिम चरण तक प्रक्रियाधीन करवा दी है जो इस वर्ष युवाओं को अवश्य ही मिल जाएंगी।'


from https://ift.tt/6MH2SPX

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad