अमरोहा, बागपत, बिजनौर में पड़ सकती हैं बौछारें, मार्च की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 29 February 2024

अमरोहा, बागपत, बिजनौर में पड़ सकती हैं बौछारें, मार्च की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है

अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख लगातार बदलता जा रहा है। मार्च महीने की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो मार्च महीने के शुरुआती कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही बादल गरजने, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछ जगहों पर 30-40 और 40-50 किमी/घंटा की स्पीड से तेज झोंकेदार हवा भी चलने के आसार हैं। इस तरह आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज काफी हदतक बदला हुआ दिखाई पड़ने वाला है।मौसम विभाग के मुताबिक 1 मार्च को प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदलने के आसार हैं। शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के कुछ जगहों पर बारिश होने के साथ ही गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावनाएं जताई गई है। जबकि इस अवधि में पूर्वी यूपी के लगभग अधिकतर जगहों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने का दावा किया गया है। इस तरह अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुज़फ़्फ़रनगर, रामपुर, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड से तेज झोकेदार हवा भी चल सकती है।वहीं आगरा, अलीगढ़, बदायूं, बरेली, बुलंदशहर, एटा और फिरोजाबाद में भी बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मथुरा और संभल में भी बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने के आसार हो सकते हैं। इसके अलावा 2 मार्च को पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूर्वी यूपी में लगभग सभी जगहों पर बारिश होने के साथ साथ गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में बादल गरजने, बिजली गिरने के साथ ही 40-50 किमी/घंटा की स्पीड से तेज झोकेदार हवा चलने के आसार है, जबकि पूर्वी यूपी में 30-40 किमी/घंटा की स्पीड से झोंकेदार हवा चल सकती है।


from https://ift.tt/qPsvTwC

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad