वेस्टर्न एक्सप्रेस को ट्रैफिक फ्री करने के लिए विलेपार्ले जंक्शन पर नया फ्लाइओवर तैयार, आसान होगी T-2 से बांद्रा पहुंचने की राह - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 29 February 2024

वेस्टर्न एक्सप्रेस को ट्रैफिक फ्री करने के लिए विलेपार्ले जंक्शन पर नया फ्लाइओवर तैयार, आसान होगी T-2 से बांद्रा पहुंचने की राह

पंकज पांडेय, मुंबई: वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे को ट्रैफिक मुक्त करने के लिए पर नया फ्लाइओवर तैयार करने का काम पूरा कर लिया गए गया है। मौजूदा समय में फ्लाइओवर पर फिनिशिंग का काम चल रहा है। मार्च के दूसरे सप्ताह में फ्लाइओवर को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इससे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (T-2) से बांद्रा तक लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल सकेगी। 790 मीटर लंबे और 8 मीटर चौड़े फ्लाइओवर के खुल जाने से मुंबई डोमेस्टिक एयरपोर्ट (T-1) से लगा विलेपार्ले जंक्शन भी ट्रैफिक मुक्त होगा। नए फ्लाइओवर के बन जाने से T-2 व दहिसर की दिशा से बांद्रा की तरफ जाने वाले वाहनों को सिग्नल फ्री मार्ग मिल सकेगा। नए फ्लाइओवर की शुरुआत वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे के नंदगिरी गेस्ट हाउस के करीब से होती है और यह साईबाबा मंदिर भाजीवाडी पर खत्म होता है। अनुमान से कम खर्च में बना ब्रिज मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) 790 मीटर लंबे फ्लाइओवर और कनेक्टिंग रोड प्रॉजेक्ट के लिए 71.06 करोड़ रुपये को मंजूरी मिली थी। हालांकि उम्मीद से कम पैसा खर्च करके इस प्रॉजेक्ट को सिर्फ 48.43 करोड़ रुपये में पूरा कर लिया गया है। 74 मीटर के आठ स्टील स्पैन के इस्तेमाल से फ्लाइओवर बनाया गया है। वहीं 46 मीटर और 28 मीटर के स्पैन को जोड़ 74 मीटर का गर्डर तैयार कर ब्रिज को तैयार किया गया है। 790 मीटर लंबा है फ्लाइओवर और कनेक्टिंग रोड8 मीटर चौड़ा है ब्रिज74 मीटर के आठ स्टील स्पैन के इस्तेमाल से बनाया गया48.43 करोड़ रुपये प्रॉजेक्ट की लागत71.06 करोड़ रुपये प्रॉजेक्ट के लिए हुए थे मंजूरमौजूदा फ्लाइओवर इसलिए नहीं था पर्याप्तविलेपार्ले जंक्शन पर पहले से ही एक फ्लाइओवर है। लेकिन वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे से गुजरने वाले वाहनों की तेजी से बढ़ती संख्या के कारण ट्रैफिक हैंडल करने में यह फ्लाइओवर नाकाफी हो रहा था। लेन कटिंग और अधिक गाड़ियों की वजह से पीक आवर के दौरान फ्लाइओवर के ऊपर और नीचे वाहनों की लंबी कतारें रहती हैं। रेल मार्ग से टी-1 तक जाने वाले हवाई यात्री विले पार्ले रेलवे स्टेशन से उतरकर रिक्शा से विले पार्ले जंक्शन होते हुए एयरपोर्ट तक पहुंचते हैं। इस वजह से भी जंक्शन पर हर वक्त वाहनों की भीड़ रहती है। मुंबई एयरपोर्ट देश का दूसरा सबसे व्यस्तम एयरपोर्ट है। रोजाना करीब 900 विमानों का संचालन यहां से होता है। जंक्शन के महत्व को देखते हुए MMRDA ने मौजूदा फ्लाइओवर के समानांतर नया फ्लाइओवर तैयार किया है। 2 लेन के नए फ्लाइओवर के बन जाने से अधिक संख्या में गाड़ियां बगैर जंक्शन पर रुके बांद्रा की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।


from https://ift.tt/a7qOyzN

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad