विजयपुर सीट को बचाने के लिए कांग्रेस ने आरपार की लड़ाई लड़ी, भोपाल से श्योपुर तक रही गहमागहमी - Hindi Khabar Abtak - Hindi news, English News, Latest News in Hindi and English, Breaking News

20180606_004045

Hindi Khabar Abtak brings you the latest news and videos from the Top Hindi Breaking News Studios in India. Stay tuned with the updated news in Hindi as Well as in English from India and the World. You can access videos and photos on your device with the Hindi Khabar Abtak.

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 13 November 2024

demo-image

विजयपुर सीट को बचाने के लिए कांग्रेस ने आरपार की लड़ाई लड़ी, भोपाल से श्योपुर तक रही गहमागहमी

Responsive Ads Here
photo-115264253
Vijaypur Bypoll: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के वोटिंग समाप्त हो चुकी है। विजयपुर सीट पर कांग्रेस का हमेशा से राज रहा है। कांग्रेस ने इस सीट को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। तो वहीं बीजेपी ने भी अपना दम दिखाया। विजयपुर सीट को बचाने के लिए कांग्रेस ने आर पार की लड़ाई लड़ी।दरअसल, विजयपुर में वोटिंग के एक दिन पहले सोमवार की रात धनाचया, दंगपुरा, पाताल गढ़ और झरेर गांव में हिंसा हुई थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी यहां आदिवासियों की धमका रही है। यहां पर फायरिंग और मारपीट में 11 लोग घायल भी हुए थे। आज वोटिंग शुरू होते ही खबर आई कि विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को पुलिस उठा ले गई है। हालांकि पुलिस का कहना था कि सुरक्षा की दृष्टि से साथ लाया है।

कई जगहों पर हिंसा और बूथ कैप्चरिंग का आरोप

वहीं दूसरी ओर अंधीपुरा गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि बीजेपी के कार्यकर्ता वोट नहीं डालने दे रहे हैं। उनका कहना था कि पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर रहे हैं। कुछ देर बाद खबर आई कि विजयपुर विधानसभा के खाड़ी गांव में रावत समाज के लोग बूथ पर कब्जा करके बैठे हैं। अवैध हथियार दिखाकर वोट डालने से रोक रहे हैं। वोटरों की पर्ची भी फाड़ दी थी। तेलीपुरा पोलिंग बूथ पर भी वोटरों ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया था। वोटरों ने श्योपुर- मुरैना रोड पर चक्काजाम कर दिया था।

जीतू पटवारी को बॉर्डर पर रोका

जब जीतू पटवारी को इन सबकी सूचना मिली तो वे श्योपुर के लिए निकल दिए, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सड़क किनारे बैठ गए। उधर वीडी शर्मा भी श्योपुर के लिए निकले तो उन्हें भी पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक दिया। कांग्रेस ने अपनी परंपरागत विजयपुर विधानसभा सीट को बचाने के लिए पूरा जोर लगा दिया।

विजयपुर सीट पर कांग्रेस का रहा है दबदबा

बता दें कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास रावत चुनाव जीते थे। वे यहां से 6 बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। बाद में उन्हें मध्य प्रदेश में मंत्री पद का पद दिया गया। अब वे भाजपा की ओर से विजयपुर सीट पर प्रत्याशी हैं। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा आदिवासी चेहरा हैं। वे पहले भी निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। विजयपुर सीट आदिवासी बाहुल सीट मानी जाती है। जबकि कांग्रेस से दलबदल करने वाले रामनिवास रावत को पार्टी मजा चखाना चाहती है।

कितने मतदाता?

विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 327 मतदान केंद्र बनाए गये थे। यहां 2 लाख 54 हजार 750 मतदाता हैं, जिसमें 1 लाख 21 हजार 01 महिला, 1 लाख 33 हजार 554 पुरुष और 02 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सर्विस वोटर्स 103 हैं।


from https://ift.tt/nKzxUYZ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages